जीव विज्ञान के जनक कौन है?

क्या आप जीव विज्ञान के जनक कौन है यानी जीवविज्ञान का पिता किसे कहा जाता है के नाम जानते हैं. जीवविज्ञान जो प्राकृतिक विज्ञान की एक शाखा है और जिसका मतलब जीवों का अध्ययन करना होता है.

इस विज्ञान में, आपकों जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं से संबंधित बातों के बारे में जानकारी मिलती हैं. वैसे आपके जानकारी के लिए बता दें :

‘जीव विज्ञान’ (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लैमार्क तथा ट्रेविरेनस के द्वारा किया गया था.

वैसे तो जीवविज्ञान को विकसित करने के पीछे बहुत से महान वैज्ञानिक,तर्कशास्त्र,आदि लोगों का योगदान है. लेकिन जब सवाल आता है जीव विज्ञान के जनक यानी रसायन विज्ञान के पिता कौन है तो बहुत से लोग असमंजस में पड़ जाते हैं.

इसलिए यह लेख आपकों बताएगा कि जीव विज्ञान के जनक कौन है (Who is the Father of Biology in Hindi ) और साथ ही इसके वैज्ञानिक से संबंधित कुछ जरूरी जानकारियां.

जीव विज्ञान के जनक कौन है?

जीव विज्ञान के जनक

अरस्तू Aristole को जीव विज्ञान के जनक कहा जाता है जिन्होंने सर्वप्रथम पौधों एवं जन्तुओ के जीवन के विभिन्न पक्षों के विषय में दुनिया के बीच अपने विचार प्रकट किये थे. इसके अलावा उन्हें जीवविज्ञान की शाखा प्राणी विज्ञान का जनक भी कहते हैं. वे प्लेटो के शिष्य व सिकंदर के गुरु भी थे.

अरस्तू (Aristotle)

जन्म : 384 BC

मृत्यु : 322 BC

पूरा नाम: Aristotle

राष्ट्रीयता: यूनानी

क्षेत्र : जीव विज्ञान, भौतिकी, कविता, नाटक, संगीत, आध्यात्म, तर्कशास्त्र, नीतिशास्त्र, राजनीति शास्त्र

चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में, अरस्तू ने वन्यजीवों से भरे लेसवोस की यात्रा की, उन्होनें वहां जो पाया और देखा उसके बदौलत विज्ञान के एक नई शाखा (Biology) का जन्म हुआ.

अरस्तू को जीव विज्ञान का जनक क्यों कहते हैं?

अरस्तू को “जीवविज्ञान के पिता” इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने व्यापक रूप से प्राकृतिक दुनिया (Natural World) का अध्ययन किया था और इसकी उत्पत्ति को दिव्य हस्तक्षेप से जोड़ने के बजाय वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि और व्यवस्थित टिप्पणियों का उपयोग करके जांच की थी. वह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने जानवरों के बीच संबंध को उजागर करने और वर्गीकरण की एक प्रणाली स्थापित की थी.

10 जीव विज्ञान Biology के सबसे बड़े वैज्ञानिक

  1. अरस्तू (384-322 BC): जीवित चीजों का वर्गीकरण करने वाले
  2. गैलेन (129-161 AD): प्रारंभिक चिकित्सा का प्रयोग
  3. एंटोनी वैन लीउवेनहॉक (1632-1723): माइक्रोबायोलॉजी
  4. कार्ल लिनिअस (1707–1775): आधुनिक taxonomy
  5. चार्ल्स डार्विन (1809-1882): विकासवाद का सिद्धांत
  6. ग्रेगर मेंडल (1822-1884): आधुनिक आनुवंशिकी
  7. बारबरा मैक्लिंटॉक (1902-1992): jumping genes
  8. वाटसन (1928-) और क्रिक (1916–2004): DNA संरचना
  9. जेन गुडाल (1934-): चिंपांज़ी को समझना
  10. विल्मुट (1944–) और कैम्पबेल (1954–2012): एक स्तनपायी mammal का क्लोन बनाना

इस लेख में,

इस लेख में आपकों जीव विज्ञान के जनक कौन है यानी जीव विज्ञान Biology के पिता किसे कहा जाता है के बारे में बतलाया गया है. साथ ही इसके संबंधित वैज्ञानिक के बारे में भी जानकारी दी गई है.

हम उम्मीद करते हैं यह लेख आपकों पसंद आई होगी इसलिए कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और इससे संबंधित कोई सवाल आपके मन में है तो नीचे कमेंट कर पूछ सकते हैं. जीव विज्ञान के जनक के बारे में जानकारी हासिल हो गई है तो आप भौतिक विज्ञान के जनक कौन है और रसायन विज्ञान के जनक कौन है के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Leave your vote

375 Points
Upvote
spot_img

Related Articles

कौन सी दिशा में बैठकर पढ़ना चाहिए? – पढ़ाई के लिए...

कौन सी दिशा में बैठकर पढ़ना चाहिए?: पढ़ाई में सफलता केवल मेहनत पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यह भी मायने...
Read more
Top 100 Questions About Planets With Answers : ग्रहों के बारे में जानकारी हमारे सामान्य ज्ञान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा...
Bettiah in Hindi: क्या आपको पता है बेतिया शहर का नाम कैसे पड़ा? बिहार राज्य के जिला पश्चिमी चंपारण में यह...
close

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.